मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पाकिस्तान में राहुल गांधी की जमकर तारीफ हो रही है –संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला

पाकिस्तान में राहुल गांधी की जमकर तारीफ हो रही है –संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला

नई दिल्ली: बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कार्यसमिति बाहर से भले ही भारतीय नजर आती हो, लेकिन अंदर से वह पाकिस्तान समर्थक कार्यसमिति जैसी है। पात्रा ने कहा, “हर दिन कोई न कोई कांग्रेस नेता पाकिस्तान के पक्ष में बयान देता है। आतंकी हमले के बाद से सैफुद्दीन सोज लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए और पानी की सप्लाई नहीं रोकनी चाहिए। उधर सिद्धारमैया रोने-धोने में लगे हुए हैं।”

संबित पात्रा ने आगे कहा, “अगर सुरक्षा रणनीति सार्वजनिक की जाए, तो ये सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) के सदस्य उसे जाकर पाकिस्तान में बता देंगे। राहुल गांधी की पाकिस्तान में जबरदस्त सराहना हो रही है। जो लोग रावलपिंडी एलायंस की तरह जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि जब कांग्रेस सत्ता में थी और जनगणनाएं करवाईं, तब उन्होंने जाति आधारित गणना क्यों नहीं करवाई? यह क्रेडिट नहीं, बल्कि डेबिट का मामला है।”

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का एक वरिष्ठ नेता बिना विमान में सफर किए अटारी बॉर्डर पार करके पाकिस्तान गया और इस्लामाबाद में 15 दिन तक रहा। हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से पात्रा ने कहा कि उस नेता के बच्चे भी भारत में नहीं रहते।

पात्रा ने यह भी कहा, “कांग्रेस का चेहरा कुछ और है, लेकिन उसके इरादे पाकिस्तान की तरह हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान के आतंकियों और वहां की सेना को समर्थन देने जैसा व्यवहार करती है।”

Share This
अगला लेख → न्यायालय के अनुसार संजौली मस्जिद अवैध है, पूरा ढांचा हटाने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun