मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गहने लेने का सोच रहे हैं? पहले देख लीजिए सोने का भाव , रिकॉर्ड तोड़ कीमतें!

गहने लेने का सोच रहे हैं? पहले देख लीजिए सोने का भाव , रिकॉर्ड तोड़ कीमतें!

करवा चौथ से पहले सोना और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल देखा जा रहा है। त्योहार के इस खास मौके से पहले अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बाज़ार की ताज़ा रेट्स ज़रूर चेक कर लेनी चाहिए, क्योंकि सोने-चांदी की कीमतें लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ रही हैं।

सोमवार, 6 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत करीब 1.42% की तेजी के साथ ₹1,19,790 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं चांदी भी मजबूत बढ़त के साथ ₹1,47,568 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखा असर
केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाज़ारों में भी सोना और चांदी ऊंचे भावों पर कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना $3,913.50 प्रति औंस के भाव पर खुला, जो पिछले बंद भाव $3,908.90 से ज्यादा था। दिन में यह बढ़कर $3,951.40 प्रति औंस तक चला गया, जो आज का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा।

इसी तरह, चांदी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दिखा रही है। Comex पर चांदी $48.06 प्रति औंस पर खुली और तेजी के साथ $48.31 प्रति औंस तक पहुंच गई। यह भी आज का उच्चतम स्तर है।

क्या अब और बढ़ सकती हैं कीमतें?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले त्योहारों — खासकर धनतेरस और दीवाली — के चलते मांग और बढ़ेगी। ऐसे में सोने और चांदी के भावों में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

इसलिए अगर आप करवा चौथ या अन्य त्योहारों के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही वक्त हो सकता है। देर करने पर आपको जेब पर और ज़्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

Share This
अगला लेख → ज्योति सिंह के सपोर्ट में बोले खेसारी, कहा – दया आती है भाभी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun