मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गाजर का हलवा बिना चीनी के, गुड़ से बनाएं, डायबिटीज़ के मरीज भी आनंद लें

गाजर का हलवा बिना चीनी के, गुड़ से बनाएं, डायबिटीज़ के मरीज भी आनंद लें

सर्दियों के मौसम में जब मीठा खाने का मन होता है, तो गाजर का हलवा सबसे पहले दिमाग में आता है। गाजर का सीजन होने के कारण यह हलवा अधिकांश घरों में बनता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। हालांकि, इसमें मीठा होने के कारण कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं। ऐसे में आज हम आपको बिना चीनी के गाजर का हलवा बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसमें सिर्फ गुड़ का उपयोग होगा। यह हलवा न केवल स्वादिष्ट, बल्कि सेहतमंद भी है। आइए जानते हैं गाजर का गुड़ वाला हलवा कैसे बनाएं:

गुड़ वाला गाजर का हलवा बनाने की विधि

  1. पहला कदम: सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। अब गाजर को कढ़ाई में या कुकर में थोड़ा सा दूध डालकर 2 सीटी के लिए उबाल लें।
  2. दूसरा कदम: एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म करें, फिर उसमें गोंद और पसंदीदा मेवे डालकर हल्का सा भून लें और निकाल लें। अब गुड़ को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर, उबली हुई गाजर को कढ़ाई में डालकर अच्छे से भूनें।
  3. तीसरा कदम: जब गाजर थोड़ी भून जाए, तो उसमें थोड़ा सा दूध और मलाई डालकर पकाएं। जब यह गाढ़ा होने लगे, तो उसमें गुड़ डालकर अच्छे से मिला लें। गुड़ डालने के बाद हलवा को थोड़ा और गाढ़ा होने दें।
  4. चौथा कदम: अब तैयार हलवे में भुने हुए मेवे और गोंद डालें। फिर, इलायची पाउडर भी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आपका स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ वाला गाजर का हलवा तैयार है।

यह हलवा न केवल स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खासकर डायबिटीज़ से पीड़ित लोग इस तरीके से हलवा खा सकते हैं, क्योंकि इसमें चीनी का प्रयोग नहीं होता। इसके अलावा, जो लोग वजन बढ़ने से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। डाइटिंग के दौरान मीठा खाने की चाह हो तो गुड़ वाला गाजर का हलवा बनाकर खा सकते हैं। यह हलवा बिल्कुल सुरक्षित और सेहतमंद है।

Share This
अगला लेख → वेट लॉस में अड़चन डाल सकती हैं ये आदतें, फैट बर्न के लिए सुध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun