मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके किए गए महसूस , जाने कितनी थी तीव्रता

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके किए गए महसूस , जाने कितनी थी तीव्रता

गुजरात से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां कच्छ जिले में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भूकंप गुरुवार सुबह करीब 3:54 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। इसका केंद्र कच्छ के खावड़ा से लगभग 47 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 सितंबर को भी कच्छ जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इस घटना पर गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया था कि भूकंप सुबह 10:55 बजे दर्ज किया गया था और इसका केंद्र रापर से लगभग 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। आईएसआर ने यह भी बताया कि इस महीने सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तीन या उससे अधिक तीव्रता के चार भूकंप आ चुके हैं।

अब सवाल उठता है कि भूकंप क्यों और कैसे आता है? दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें होती हैं: आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट। वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार, पृथ्वी की आंतरिक प्लेटें निरंतर गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो सतह के नीचे कंपन उत्पन्न होता है, और जब ये प्लेटें अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

Share This
अगला लेख → रविवार को PM मोदी जाएंगे वाराणसी, 1300 करोड़ की देंगे सौगात

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun