मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राजस्थान में बड़ा हादसा , अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी , परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत

राजस्थान में बड़ा हादसा , अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी , परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत

गुरुवार रात राजस्थान के पाली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कारोबारी बाबूराव का परिवार शामिल था। हादसे में छह में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण अचानक सड़क पर आ गए मवेशी को बताया गया है। मवेशी के सामने आने पर गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार पलट गई और बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

पुलिस ने घटना की सूचना रात में ही परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी थी, जो अब पाली पहुंच रहे हैं। सांडेराव थाना पुलिस के अनुसार, हादसा केनपुरा गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराने से बचने की कोशिश में पलट गई। कार में सवार कारोबारी बाबूराव, उनकी पत्नी सारिका, बेटी साक्षी और बेटा संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य सदस्य चिन्मय और प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक ने सुबह दम तोड़ दिया।

परिवार के सदस्यों से बातचीत में पता चला कि बाबूराव अपने परिवार के साथ सिरोही जिले के शिवगंज में अपने एक दोस्त के यहां रुके थे। जोधपुर में एक बीमार रिश्तेदार से मिलने और घुमने के बाद वे शिवगंज लौट रहे थे, तभी सांडेराव के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों की हालत बहुत बुरी थी, और कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी।

Share This
अगला लेख → पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह के खिलाफ दर्ज हुआ केस , 'बावला' …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun