मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

घर खरीदना हुआ आसान , इन बैंकों से लें सबसे सस्ता होम लोन

घर खरीदना हुआ आसान , इन बैंकों से लें सबसे सस्ता होम लोन

देशभर में घर खरीदने की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब यह मांग सिर्फ लो-बजट या मिड-बजट घरों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि हाई-बजट प्रॉपर्टी की डिमांड भी बढ़ गई है। इसी के चलते होम लोन की जरूरत भी बढ़ रही है। अब लोग सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी मकान खरीदने के लिए होम लोन ले रहे हैं। यदि आप भी घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। यहां हम आपको उन बैंकों के बारे में बताएंगे जो सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन प्रदान कर रहे हैं।

रेपो रेट में कटौती के बाद सस्ते हुए होम लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद कई बैंकों ने अपनी होम लोन ब्याज दरों में कमी की है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को होम लोन मिलने में उसके क्रेडिट स्कोर, रीपेमेंट हिस्ट्री और वित्तीय स्थिति की अहम भूमिका होती है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आप समय पर अपनी देनदारियां चुकाते रहे हैं, तो बैंक आपको आसानी से लोन दे सकता है। लेकिन यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन

आइए जानते हैं कि कौन-सा बैंक कितनी शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है:

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – 8.10% ब्याज दर से शुरू
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 8.10% ब्याज दर से शुरू
  • बैंक ऑफ बड़ौदा – 8.15% ब्याज दर से शुरू
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 8.15% ब्याज दर से शुरू
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) – 8.25% ब्याज दर से शुरू

होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस

बैंक होम लोन देने के लिए प्रोसेसिंग फीस भी चार्ज करते हैं। यह फीस हर बैंक में अलग-अलग होती है। कुछ बैंक लोन राशि के प्रतिशत के आधार पर शुल्क वसूलते हैं, जबकि कुछ बैंक एक निश्चित राशि प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेते हैं। हालांकि, कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते। यदि आप होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अपने बैंक से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर लें।

Share This
अगला लेख → टाटा मोटर्स को CLSA से अपग्रेड मिला, नए टारगेट प्राइस में 36…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun