मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

चावल के पानी की ठंडक से गर्मियों में चेहरा बनता है ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग

चावल के पानी की ठंडक से गर्मियों में चेहरा बनता है ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग

बाजार में आजकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार हो गई है। हर तरफ क्रीम, लोशन, सीरम, सनस्क्रीन जैसी चीज़ें नजर आती हैं—वो भी हर बजट में। लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की मात्रा ज़्यादा होती है, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार इनके साइड इफेक्ट्स धीरे-धीरे सामने आते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खों पर ध्यान देना ज़रूरी है।

गर्मियों में चेहरे की देखभाल के लिए चावल का पानी एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। कोरियन स्किन के पीछे भी चावल के पानी का बड़ा हाथ बताया जाता है। चावल का पानी, चावल का आटा या उससे बने दूसरे प्रोडक्ट्स स्किन को प्राकृतिक रूप से निखारने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं कि चावल का पानी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे कैसे तैयार कर सकते हैं।

चावल का पानी क्यों है फायदेमंद?

चावल के पानी में विटामिन B, C, और E के साथ-साथ मिनरल्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को नमी देते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं। यदि आपकी स्किन सूरज की गर्मी या किसी प्रोडक्ट की वजह से डल हो गई है, तो चावल का पानी निखार वापस लाने में मदद करता है। इससे त्वचा की रुखापन कम होती है, पिंपल्स और मुंहासे भी दूर हो सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं चावल का पानी?

चावल का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए:

  1. एक कप सफेद चावल लें और अच्छी तरह धो लें।
  2. दो कप पानी में चावल डालें और लगभग 5-7 मिनट तक उबालें।
  3. अब चावल छान लें और उसका पानी अलग कर लें।
  4. इस पानी को ठंडा करके एक बोतल में भर लें और फ्रिज में रख दें।

चावल के पानी से फेस वॉश कैसे करें?

  • फ्रिज से बोतल निकालें और हल्के से हिलाएं।
  • थोड़ी मात्रा में पानी लें और चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • लगभग 10 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें।
  • फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

ध्यान रखें:

अगर आपकी स्किन पहले से किसी परेशानी से जूझ रही है जैसे रैशेज, एक्ने या एलर्जी, तो किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें। हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए सुरक्षा सबसे पहले।

Share This
अगला लेख → 25 किलो वजन घटाएं सिर्फ 4 महीने में, फिटनेस कोच ने बताए चार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,679 +24 (+0.03%)
निफ्टी 24,270 +20 (+0.08%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun