मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

चीन को लेकर देशवासियों में गुस्सा,चीनी सामान को जला कर किया विरोध

चीन को लेकर देशवासियों में गुस्सा,चीनी सामान को जला कर किया विरोध

लखनऊ – गलवान घाटी में भारत के 20 सैनिकों की शहादत के बाद भारत में लोग अलग अलग ढंग से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज लखनऊ की सिविल कोर्ट के वकीलों ने भी चीन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया।

सिविल कोर्ट के वकीलों ने वरिष्ठ अधिवक्ता राम उग्रह शुक्ला की अगुवाई में आज पहले जाकर चीनी मोबाइल और चीनी थर्मामीटर खरीदा और फिर उसे अधिकवक्ता साथियों के साथ जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। वकीलों ने रोजाना इस्तेमाल में आने वाले चीनी सामानों के इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया और लोगों से भी न करने की अपील करी।

अधिवक्ता राम उग्रह ने बताया की आज उनलोगों ने आने जाने वाले लोगों को N95 मास्क भी बांटे और चीनी मास्क या चीनी किसी भी समान के इस्तेमाल न करने की दरख्वास्त करी । उन्होंने बताया कि वो लोग आगे भी लोगो को स्वदेशी मास्क और जरूरत के सामान बांटते रहेंगे।

भारत चीन में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक हमारी और हमारे वतन की दिन रात सुरक्षा करते हैं तो हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती हैं की हम बॉर्डर पर न सही पर अपने हिसाब से जो सके वैसे चीनी सामानों का बहिष्कार कर सके जिससे चीन को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सके। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि इस समय सभी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए

Share This
टैग: #china #lawyer #product
अगला लेख → न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun