मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

चुनाव से पहले सरकार का बड़ा , तोहफा मनरेगा की मजदूरी दरों में किया इजाफा

चुनाव से पहले सरकार का बड़ा , तोहफा मनरेगा की मजदूरी दरों में किया इजाफा

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी दरों में संशोधन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. ऐसे में सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है.

जारी अधिसूचना के मुताबिक, देशभर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब पहले से ज्यादा दैनिक मजदूरी मिलेगी.

सरकार ने मनरेगा मजदूरी दर में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. पूरे भारत में मनरेगा मजदूरी में औसत वृद्धि 28 रुपये प्रति दिन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए औसत वेतन 289 रुपये होगा। जबकि FY23-24 के लिए यह 261 रुपये है.

बता दें कि मनरेगा योजना का संचालन करने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में संशोधित मजदूरी दरों को अधिसूचित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली थी। आगामी आम चुनाव के लिए देशभर में आदर्श आचार संहिता पहले से ही लागू है।

वर्तमान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मजदूरी सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रम) में परिवर्तन के आधार पर तय की जाती है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति को दर्शाता है

Share This
अगला लेख → डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं जौ का पानी , जानें फायद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun