मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

UP : हाईवे में दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत से लगी आग, दोनो चालकों की जिंदा जलकर मौत

UP : हाईवे में दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत से लगी आग, दोनो चालकों की जिंदा जलकर मौत

महोबा में देर रात उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया जब हाईवे पर दो ट्रैकों के आमने-सामने टकरा जाने से ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सूचना पर एएसपी, एसडीएम सहित यातायात और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों से बमुश्किल ट्रकों की आग को बुझाया गया और मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से जलकर खाक हुए ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।

दरअसल आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर सागर नेशनल हाईवे का है। जहां पर देर रात दो दो ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों ट्रक धू धू कर जलने लगे। हाईवे के बीचो-बीच दोनो ट्रक आग का गोला बन गए। दो ट्रकों में भिडंत के बाद आग लगते ही हाईवे जाम हो गया जिसमे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रकों में आग देख स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस आलाधिकारियों को दी गई। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, सीओ सिटी दीपक दुबे सहित खन्ना थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रकों में आग लगने की खबर पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां पर बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में लगी आग को बुझाया जा सका लेकिन तब तक ट्रकों में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा चलकर मौत हो चुकी थी जबकि दोनो ट्रक जलकर खाक हो चुके थे।

पुलिस ने रेस्क्यू कर दो शवों को बाहर निकाला है और उन्हें जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे से जलकर खाक हुए दोनो ट्रकों को हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया है। पुलिस ने घटना की सूचना ट्रक मालिकों को देखकर उन्हें बुलाया गया है। एएसपी सत्यम बताते हैं कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खन्ना क्षेत्र के हाइवे में दो ट्रकों में आग लगी है। दोनों ट्रकों में आपस में टकराने के बाद लगी थी उसमें मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हुई है। एक ट्रक पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था वहीं दूसरा खाली ट्रक महोबा की ओर आ रहा था तभी तेज रफ्तार होने के कारण दोनो में भीषण भिडंत हुई है। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय विपिन मौर्या पुत्र सज्जन लाल है जो जनपद उन्नाव के थाना सहरामऊ अंतर्गत ग्राम भैसोरा का रहने वाला है जबकि दूसरा मृतक ट्रक चालक राजकुमार पाल है जो कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनो के शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस रखवा दिया गया है और सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Share This
अगला लेख → चुनाव से पहले सरकार का बड़ा , तोहफा मनरेगा की मजदूरी दरों मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,675 +20 (+0.03%)
निफ्टी 24,259 +9 (+0.04%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun