मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , दो इनामी समेत 19 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , दो इनामी समेत 19 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सली कमांडरों समेत कुल 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्रों में की गई, जिसमें तीन इनामी नक्सली भी शामिल हैं जिनके सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनकी पहचान 25 वर्षीय बारसे हड़मा, 20 वर्षीय बारसे नागेश और 18 वर्षीय हेमला जीतू के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ और भंडारपदर गांव के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम 27 अक्टूबर को ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान भंडारपदर गांव के जंगलों में घेराबंदी करके 5 नक्सलियों को पकड़ा गया। इन नक्सलियों पर इस साल फरवरी में बिजली मिस्त्री पोड़ियाम जोगा की हत्या और सितंबर में मुखबिरी के शक में ओयामी पाण्डू की हत्या का आरोप है। इनमें से तीन नक्सलियों पर 2022 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।

एक अन्य घटना में, जगरगुंडा थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को नक्सल गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्ते में बारूदी सुरंग लगाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। सभी गिरफ्तार नक्सलियों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों को पकड़ा जा रहा है।

Share This
अगला लेख → Delhi में हवा का स्तर हुआ बेहद खराब , AQI पहुंचा 271 के पार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun