मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सीकर में भीषण सड़क हादसा , पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बस 10 लोगों की मौत, कई घायल

सीकर में भीषण सड़क हादसा , पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बस 10 लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बस पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह बस सुजानगढ़ से सालासर, लक्ष्मणगढ़ और नवलगढ़ होते हुए जा रही थी।

लक्ष्मणगढ़ थाने के एएसआई रामदेव सिंह ने बताया कि बस की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिससे मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया और बस पुलिया से जा टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिया के नीचे से गुजरते समय बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह पुलिया से जा टकराई। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर के कल्याण अस्पताल में रेफर किया गया, जहां तीन लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” इसी प्रकार, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर शोक जताते हुए लिखा कि “लक्ष्मणगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

Share This
अगला लेख → छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता , दो इनामी समेत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun