मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

संसद के भीतर और बाहर हंगामा , इंडिया गठबंधन का विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन

संसद के भीतर और बाहर हंगामा , इंडिया गठबंधन का विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन

संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो रहा है, लेकिन सत्र के आखिरी दिन भी संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंबेडकर से जुड़ी घटनाओं को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी गरमाया हुआ है। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं।

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसद विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी पर एनडीए सांसदों को धक्का मारने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी सांसदों पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

इस बीच, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का नोटिस दिया है। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपे नोटिस में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित किया। इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की गई है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि जब तक समिति इस पर कोई निर्णय नहीं लेती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए।

उधर, संसद में हुए हंगामे में घायल बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत का इलाज आरएमएल अस्पताल में जारी है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि दोनों सांसदों की हालत स्थिर है, उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है और वे फिलहाल आईसीयू में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्ट सामान्य आई है। वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।पूरे घटनाक्रम ने संसद के आखिरी दिन को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है।

Share This
अगला लेख → Jaipur : CNG ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, 5 की मौत, 20 से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun