मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

छावा की जबरदस्त सफलता, तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका

छावा की जबरदस्त सफलता, तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका

सिनेमाघरों में इन दिनों विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ धूम मचा रही है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग ली और 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म ने हर दिन नया रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। पहले वीकेंड के दौरान ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए, जानते हैं कि छावा ने तीन दिन में कितनी कमाई की है।

‘छावा’ को रिलीज हुए अब तीन दिन हो चुके हैं और इस दौरान फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर इसे हिट फिल्म कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। कलेक्शन के आंकड़े पर नजर डालें तो पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ, और तीसरे दिन फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने भारत में तीन दिनों में 116.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 148.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो पहले वीकेंड में ही शतक लगा चुकी है।

‘छावा’ ने पहले वीकेंड में अपनी कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक और टाइगर की ‘फाइटर’ (115 करोड़), दीपिका की ‘पद्मावत’ (114 करोड़), प्रभास और दीपिका की ‘कल्कि 2898 एडी’ (112 करोड़), कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ (110 करोड़) और आमिर खान की ‘दंगल’ (107 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है।

करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की जीवन गाथा को दर्शाती है। विक्की कौशल ने इस फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, और फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Share This
अगला लेख → 36 साल के करियर में इस साउथ स्टार ने 900 फिल्मों में किया अभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun