मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जब खाएंगे दही-प्याज सैंडविच, तो चीज और मेयोनीज की याद नहीं आएगी, जानिए कैसे बनाएं

जब खाएंगे दही-प्याज सैंडविच, तो चीज और मेयोनीज की याद नहीं आएगी, जानिए कैसे बनाएं

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और लू से बचाने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दही और प्याज उन्हीं में से हैं। दही जहां पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, वहीं प्याज शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है। बाज़ार में मिलने वाली चीज़ और मेयोनीज़ की बजाय अगर आप ताजा दही से हेल्दी सैंडविच तैयार करें तो ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक बन जाएगा। इसे आप ब्रेकफास्ट में, बच्चों के टिफिन में या शाम के नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं। अगर बच्चे प्याज नहीं खाना चाहते, तो उसकी जगह खीरा या टमाटर डाल सकते हैं।

दही प्याज सैंडविच बनाने की आसान विधि

स्टेप 1: सबसे पहले गाढ़ा दही तैयार करें। इसके लिए दही को एक मलमल के कपड़े में डालकर उसका सारा पानी निकाल लें। जब दही अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए, तो उसे एक बाउल में निकाल लें।

स्टेप 2: अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें। अगर आपके पास अन्य सब्जियां हैं, तो कद्दूकस किया गाजर, उबले स्वीट कॉर्न, बीन्स और बारीक कटी शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं।

स्टेप 3: स्वाद के लिए एक बड़ा चम्मच ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और नमक डालें। चाहें तो थोड़ा सा चीनी पाउडर भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 4: अब ब्रेड की एक स्लाइस लें और उस पर दही का तैयार मिक्सचर अच्छी तरह फैलाएं। ऊपर से दूसरी स्लाइस रख दें।

स्टेप 5: तवा गरम करें, उसमें थोड़ा देसी घी डालें और उसमें कुछ राई, जीरा और करी पत्ते तड़काएं। अब सैंडविच को तवे पर रखें और दोनों ओर से कुरकुरा व सुनहरा होने तक सेंकें।

स्टेप 6: सैंडविच तैयार है। इसे तिकोनी या चौकोर शेप में काटें और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

ये सैंडविच टेस्टी होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्का और फायदेमंद है। गर्मियों के मौसम में ये ज़रूर ट्राई करें।

Share This
अगला लेख → अगर रोजाना पिएं लेमनग्रास टी, तो शरीर को मिल सकते हैं कई बेह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun