मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं के ये सामान, अब हो जाएं चौकन्ने

स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं के ये सामान, अब हो जाएं चौकन्ने

क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ चीज़ें आपकी सेहत को चुपचाप नुकसान पहुँचा रही हैं? हममें से अधिकतर लोग इस बात से अनजान हैं कि मॉडर्न किचन में इस्तेमाल होने वाले कई आइटम्स हमारी सेहत पर धीमा लेकिन घातक असर डाल सकते हैं। ये चीजें धीरे-धीरे शरीर में ज़हर की तरह असर करने लगती हैं और हमें पता भी नहीं चलता।

प्लास्टिक की पानी की बोतल
अगर आप रोज़मर्रा में प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं, तो जरा सोचिए – एक लीटर पानी की प्लास्टिक बोतल में लगभग दो लाख नैनोप्लास्टिक मौजूद होते हैं। ये नैनोप्लास्टिक हमारे शरीर में जाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप स्टील या कांच की बोतल का इस्तेमाल करें।

कटिंग बोर्ड और ब्लेंडर
प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का प्रयोग करने से उसमें से निकलने वाले छोटे-छोटे माइक्रोप्लास्टिक आपके खाने में मिल सकते हैं। यही कण आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसी तरह, प्लास्टिक के ब्लेंडर से भी माइक्रोप्लास्टिक निकल सकते हैं। इसलिए लकड़ी या बांस के चॉपिंग बोर्ड और स्टील या ग्लास के ब्लेंडर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है।

साफ-सफाई के स्पंज
साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सिंथेटिक स्पंज भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी जगह पर सेल्यूलोज से बने या बायोडिग्रेडेबल स्पंज को चुनना बेहतर रहेगा।

प्लास्टिक के कंटेनर में गर्म खाना
गर्म खाना अगर प्लास्टिक के कंटेनर में रखा जाता है, तो उससे हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो आपके भोजन में मिल जाते हैं। इससे कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसलिए हमेशा गर्म खाना स्टील या कांच के कंटेनर में ही रखें।

Share This
अगला लेख → यमुना एक्सप्रेसवे को फिल्म सिटी से जोड़ने के लिए YEIDA ने रै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun