मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में मदरसे में आग, मासूम की जान गई, आधा दर्जन झुलसे

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में मदरसे में आग, मासूम की जान गई, आधा दर्जन झुलसे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में रविवार को आग की एक भीषण घटना सामने आई, जिसमें एक 10 साल के छात्र की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्राल स्थित हमदान दारुल उलूम मदरसे में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर यासिर अहमद गग्गी नामक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बाकी छह लोग झुलस गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

श्रीनगर में मार्च में भड़की थी आग
इससे पहले मार्च महीने में श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई रिहायशी मकान जलकर खाक हो गए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पांच मकान पूरी तरह तबाह हो गए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने इस आगजनी के मामले में भी जांच शुरू की थी।

अनंतनाग में भी जली थीं कई झोपड़ियां और मकान
एक और बड़ी घटना अनंतनाग जिले में सामने आई थी, जहां कादीपोरा इलाके के गाजी नाग मोहल्ले में आग लगने से 20 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए थे। इस हादसे में लगभग तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए। बताया गया कि आग की शुरुआत एक मकान से हुई थी, जो देखते ही देखते आसपास के घरों में फैल गई। आग के दौरान कुछ गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

इस तरह की घटनाएं लगातार आग सुरक्षा और सतर्कता की ज़रूरत को उजागर करती हैं।

Share This
अगला लेख → दिल्ली: वेश्यालय से छुड़ाई गई महिला, संचालक गिरफ्तार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun