मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

जेल में पहली बार CM केजरीवाल को दिया गया इंसुलिन, कस्टडी पर आज होगी सुनवाई

जेल में पहली बार CM केजरीवाल को दिया गया इंसुलिन, कस्टडी पर आज होगी सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की हिरासत पर मंगलवार 23 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी, जहां कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद उनकी हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई. केजरीवाल के बढ़ते शुगर लेवल के कारण इंसुलिन की मांग करने वाली याचिका पर कोर्ट ने 22 अप्रैल को एम्स में डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित करने का आदेश दिया था।

जिसके बाद मंगलवार को तिहाड़ प्रशासन ने जानकारी दी कि उन्हें सोमवार शाम इंसुलिन दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि कम खुराक वाली इंसुलिन की दो यूनिट दी गईं क्योंकि शाम 7 बजे उनका रक्त शर्करा स्तर 217 था। एम्स की टीम ने कहा कि एक बार जब स्तर 200 के पार हो जाए तो उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है.

ईडी ने शराब नीति मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया। बाद में रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। बता दें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और उसके बाद जांच एजेंसी की हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जबकि हाई कोर्ट ने 9 अप्रैल को उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

Share This
अगला लेख → IPL 2024 : चेन्नई में आज होगा लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस चेन्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun