मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

धामी सरकार की कार्रवाई जारी, 100 वर्ष पुरानी मजार को बताया अवैध, बुलडोजर चलाकर गिराया गया

धामी सरकार की कार्रवाई जारी, 100 वर्ष पुरानी मजार को बताया अवैध, बुलडोजर चलाकर गिराया गया

उत्तराखंड की धामी सरकार का बुलडोजर एक बार फिर एक्शन में नजर आया। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे एक ऐतिहासिक मजार को गिरा दिया गया। यह मजार रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित मासूम शाह मियां की थी, जिसकी उम्र लगभग 100 साल बताई जा रही है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण से जोड़ते हुए बताया कि मजार सड़क विस्तार के कार्य में बाधा बन रही थी।

बताया जा रहा है कि यह मजार वक्फ बोर्ड में पंजीकृत थी। इसके बावजूद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया और मजार को ढहा दिया। इलाके में किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है।

इस बीच, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का बयान भी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने कार्रवाई को सही ठहराया है। हालांकि, कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों का कहना है कि यह मजार सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के दायरे में आती है, जिसमें वक्फ संपत्तियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई गई है। इसमें मजारें, कब्रिस्तान और अन्य वक्फ संपत्तियाँ शामिल हैं। ऐसे में इस मजार को गिराना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना माना जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Share This
अगला लेख → ग्रेटर नोएडा की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में हंगामा, गार्ड और रे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun