मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

झारखंड में रेल ट्रैक पर भीषण हादसा, मालगाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, कई लोग घायल

झारखंड में रेल ट्रैक पर भीषण हादसा, मालगाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, कई लोग घायल

झारखंड के साहिबगंज जिले में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बरहेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, फरक्का की ओर से आ रही एक खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी, तभी ललमटिया की ओर से आ रही कोयले से भरी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

प्रशासन मौके पर, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

सीआईएसएफ के जवान भी घायल
इस हादसे में सीआईएसएफ के कुछ जवानों के भी घायल होने की खबर है। रेलवे और जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

रेल हादसे के इस दर्दनाक घटना के बाद रेलवे सुरक्षा से जुड़े सवाल फिर खड़े हो गए हैं। हादसे के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Share This
अगला लेख → बलात्कार मामले में दोषी पाए गए बजिंदर सिंह, कोर्ट ने सुनाई उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun