मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

टायर फटने पर लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत

टायर फटने पर लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत

अलीगढ़ – थाना टप्पल इलाके से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही कल्पना ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस का टायर फटने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और आगे जाकर पलट गई। 45 सवारियों से भरी बस में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और आईजी रेंज अलीगढ़ पुलिस के अन्य आला अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जहां घायलों को टप्पल की सीएचसी और एक्सप्रेस वे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। तो वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दरअसल थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 57 के समीप कानपुर से दिल्ली जा रही बस टायर फटने के कारण बेकाबू हो गई और अनियंत्रित बस डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई। बस के पलटने पर बस में चीख-पुकार शुरू हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। वहीं अलीगढ़ मंडल के आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर बस में सवार यात्रियों ने भी अपनी आपबीती बताई। इस दर्दनाक हादसे का प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और हादसे में घायलों को समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Share This
अगला लेख → राज्य मंत्री की धमकी,मक्कारी की तो एक एक को भिजवाउंगी जेल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun