वैदिक रीति-रिवाज के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को ले जाने का काम शुरू
अयोध्या – भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य में अब तेजी पकड़ रहा है.भूमि पूजन के आयोजन के बाद से मंदिर निर्माण कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है. वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद राम जन्मभूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का काम आज से शुरू हो गया. मंदिर के निर्माण कार्य में लगी एलएंडटी की इस कार्य को देख रही है यहां राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को परिक्रमा मार्ग से राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जाएगा.
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का नक्शा अप्रूव होने के बाद से मंदिर निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस भव्य परियोजना से आईआईटी चेन्नई और एलएंडटी के करीब दो सौ विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं. रामजन्मभूमि कार्यशाला में तराशी गई शिलाओं की नाप-जोख होने के बाद अब इनको रामजन्मभूमि परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है. आपको बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण दो तल के बजाय तीन तल हो गया है.
राम जन्मभूमि निर्माण कार्यशाला से तराशे गए पत्थर को लेकर जैसे ही ट्रक और वाहन बाहर निकले वैसे ही विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों और ट्रस्ट के सदस्यों ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और उसके बाद पत्थर की शिलाओं को रामजन्मभूमि परिसर की ओर रवाना किया गया.