मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपीएससी धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूर्व आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस चंद्र धारी सिंह की पीठ ने कहा कि पूजा खेड़कर ने साजिश रची और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया है। कोर्ट ने पूजा को पहले दी गई गिरफ्तारी पर अंतरिम सुरक्षा भी हटा दी, जो अगस्त माह में दी गई थी।

न्यायमूर्ति सिंह ने खेडकर की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले में संलिप्तता और साजिश के स्पष्ट संकेत हैं, जिस कारण अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने यह भी माना कि इस मामले में प्रथम दृष्टया मजबूत मामला है और साजिश का खुलासा करने के लिए जांच आवश्यक है। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, “यह मामला न केवल यूपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था के साथ धोखाधड़ी का है, बल्कि समाज के साथ भी धोखाधड़ी का मामला बनता है।”

पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने 2022 में आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए गलत जानकारी दी। इसके जरिए उन्होंने ओबीसी और दिव्यांग कोटे का अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया। उनका आरोप है कि खेडकर ने अपनी आवेदन में फर्जी जानकारी दी, जिसके आधार पर उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का अवसर मिला।

यूपीएससी और दिल्ली पुलिस ने खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। यूपीएससी का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कौशिक और वकील वर्धमान कौशिक ने किया। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें पूजा पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी से सम्मिलित होने और आरक्षण का गलत लाभ उठाने का आरोप है।

यूपीएससी ने जुलाई 2024 में खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया। पुलिस का आरोप है कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करते समय अपनी पहचान छुपाई और गलत जानकारी दी, ताकि ओबीसी और दिव्यांग कोटे का फायदा उठा सकें। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच तेज कर चुकी है और अदालत के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Share This
टैग: #latest news
अगला लेख → UP : मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण का मास्टरमाइंड लवी पा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun