मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तिब्बत में आए भूकंप ने मचाई तबाही , अब तक 53 से ज्यादा लोगों की गई जान

तिब्बत में आए भूकंप ने मचाई तबाही , अब तक 53 से ज्यादा लोगों की गई जान

मंगलवार सुबह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर भीषण भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके भारत के कई राज्यों, जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए। तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही की खबरें सामने आ रही हैं। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस विनाशकारी भूकंप के कारण तिब्बत क्षेत्र में अब तक 53 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप के कारण कई गांवों के घर पूरी तरह से ढह गए हैं। भूकंप का केंद्र हिमालय के पास, नेपाल और चीन की सीमा से लगे तिब्बती पठार में स्थित था।

नेपाल में स्थिति

नेपाल की भूकंप निगरानी एजेंसी के अनुसार, सुबह 6:50 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र चीन के डिंगी क्षेत्र में था। काठमांडू में भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, नेपाल में अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

10 किलोमीटर की गहराई में केंद्र

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र तिब्बत के पर्वतीय इलाके में, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। वहीं, चीन की भूकंप निगरानी एजेंसी ने इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की है। यह क्षेत्र लगभग 4,200 मीटर (13,800 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, जिससे नुकसान और अधिक गंभीर होने की आशंका है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने डिपोर्ट क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun