मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने डिपोर्ट किया

दिल्ली में 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने डिपोर्ट किया

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में वसंत कुंज थाना क्षेत्र में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद जसीम और जोयनेब अख्तर के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के कालिदास गांव के निवासी हैं। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस अब तक 30 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज चुकी है, जबकि पूरे दिल्ली में यह आंकड़ा करीब 75 के आसपास पहुंच गया है।

दिल्ली पुलिस की बांग्लादेश सेल लगातार ऐसे अवैध नागरिकों की तलाश और गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इससे पहले, सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने बीते छह दिनों में 9 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। इन गिरफ्तारियों के पीछे एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसके तहत दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली में नवी करीम स्थित एक होटल से 7 बांग्लादेशी पकड़े गए। ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और फिर फर्जी दस्तावेजों के सहारे यहां रहने लगे। इसके अलावा, कुछ बांग्लादेशी नागरिक “डंकी रूट” के जरिए भारत में दाखिल हुए थे। यह रूट अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वे पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते होते हुए दिल्ली पहुंचे थे।

अब तक, सेंट्रल दिल्ली पुलिस 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) भेज चुकी है, जहां उनके दस्तावेजों की जांच हो रही है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम गांव में भी एक बांग्लादेशी नागरिक की पहचान की गई थी। वह पिछले तीन साल से वहां रह रहा था और उसे देश से वापस भेज दिया गया।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का खुलासा

पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति मंगलापुरी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा था। जब उससे वैध भारतीय दस्तावेजों के बारे में पूछा गया, तो वह कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। उसके पास केवल बांग्लादेशी दस्तावेजों की फोटोकॉपी थी।

इससे पहले, पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ भी किया था, जो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत लाने का काम करता था। यह गिरोह उनके रहने, खाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने में भी शामिल था। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी है। यह कदम दिल्ली में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।

Share This
अगला लेख → MP में BSF इंस्पेक्टर से 71 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट की चौं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 24,177 +181 (+0.75%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun