मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड कप से पहले चैंपियनशिप का जीता खिताब

तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड कप से पहले चैंपियनशिप का जीता खिताब

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत के पास है। वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने के लिए टीमों को आईसीसी चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप 5 में स्थान बनाना था। भारत, मेज़बान होने के कारण पहले ही क्वालीफाई कर चुका था। इस चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को चैंपियनशिप का खिताब भी जीतना था, और वह टीम ऑस्ट्रेलिया रही, जिन्होंने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहते हुए चैंपियनशिप जीत ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने 24 मैचों में से 17 में जीत हासिल की और 39 अंक जुटाए। जबकि भारतीय महिला टीम के पास केवल 5 मैच बचे हैं, जिनमें वे अधिकतम 37 अंक ही जुटा सकती हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से दो अंक कम होंगे। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच और आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर जीता। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में मिली जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है और अब उसे बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से पीछे रहने का खतरा है, जिसके कारण उसे डायरेक्ट क्वालीफिकेशन मिलने में मुश्किल हो सकती है।

Share This
अगला लेख → साल 2025 में IT इंडस्ट्री में बढ़ेंगी नौकरियां, इन स्किल्स क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,693 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,268 +18 (+0.07%)
मौसम
28°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 9 km/h
Dehradun