मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

थोक महंगाई में जबरदस्त गिरावट, आम लोगों को मिली राहत की सांस

थोक महंगाई में जबरदस्त गिरावट, आम लोगों को मिली राहत की सांस

आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। ताज़ा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में थोक महंगाई दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर घटकर 2.05% पर आ गई है, जबकि जनवरी में यह दर 2.38% थी। विशेषज्ञों ने मार्च के लिए थोक महंगाई का अनुमान 2.5% लगाया था, लेकिन हकीकत में यह आंकड़ा इससे नीचे रहा।

सरकार का कहना है कि महंगाई में आई यह गिरावट खाद्य वस्तुओं, बिजली, कपड़े और अन्य विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में कमी के कारण हुई है। वहीं, थोक खाद्य महंगाई भी फरवरी के 5.94% से घटकर मार्च में 4.66% पर आ गई है। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर भी फरवरी के 2.81% से गिरकर 0.76% पर पहुंच गई है।

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से देशभर में गर्मी की लहर को लेकर जारी की गई चेतावनियों ने महंगाई को लेकर नई चिंताओं को जन्म दिया है। बोफा ग्लोबल रिसर्च के भारत और आसियान इकोनॉमिक रिसर्च हेड राहुल बाजोरिया का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे-वैसे फलों और सब्जियों की कीमतों में मौसमी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई गिरकर सात महीने के निचले स्तर 3.61% पर पहुंच गई थी, जो जनवरी में 4.31% थी। सरकार मंगलवार शाम को मार्च महीने की खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी करने वाली है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने हाल ही में बताया कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी के चलते महंगाई में गिरावट आई है, और आने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में इसमें और नरमी आने की उम्मीद है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है। रिजर्व बैंक ने अनुमान जताया है कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई औसतन 4% के आसपास रहेगी, जबकि इससे पहले फरवरी में इसका अनुमान 4.2% था। इस साल की चारों तिमाहियों में महंगाई दर क्रमशः 3.6%, 3.9%, 3.8% और 4.4% रहने का अनुमान है।

Share This
अगला लेख → देश के सभी टोल प्लाजा खत्म होंगे, सरकार जल्द ही नई पॉलिसी का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun