मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

देश के सभी टोल प्लाजा खत्म होंगे, सरकार जल्द ही नई पॉलिसी का ऐलान करेगी

देश के सभी टोल प्लाजा खत्म होंगे, सरकार जल्द ही नई पॉलिसी का ऐलान करेगी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मुंबई के दादर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देशभर से टोल प्लाजा हटाए जाएंगे और इसके लिए केंद्र सरकार नई टोल नीति लाने जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण कार्य जून 2025 तक पूरा हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि सरकार जल्द ही ऐसी नीति लाने जा रही है, जिससे टोल से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा, “अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन 15 दिनों के भीतर नई टोल नीति की घोषणा की जाएगी। इसके लागू होने के बाद टोल को लेकर किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।”

मुंबई-गोवा हाईवे का काम जून 2025 तक होगा पूरा

गडकरी ने बताया कि मुंबई से गोवा तक का राष्ट्रीय राजमार्ग अब तेजी से बन रहा है और जून 2025 तक इसका पूरा काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हाईवे बनने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन्हें जो रोजाना यात्रा करते हैं या कोकण क्षेत्र की ओर जाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दो सालों में भारत का सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका से बेहतर होगा

हाईवे प्रोजेक्ट में आईं कई बाधाएं

गडकरी ने यह भी माना कि इस परियोजना में कई प्रकार की रुकावटें आईं। उन्होंने कहा कि “मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में कानूनी झंझट, जमीन अधिग्रहण और आंतरिक विवाद जैसी समस्याएं आईं। कई बार भाइयों के बीच ज़मीन को लेकर विवाद हुए, कोर्ट के मामले चले, और मुआवज़ा देने में भी समय लगा। लेकिन अब ये सारी दिक्कतें दूर हो चुकी हैं और काम पूरे ज़ोर से चल रहा है।”

इस नई टोल नीति और हाईवे प्रोजेक्ट से देश के यात्री और आम जनता को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This
अगला लेख → श्रेयस अय्यर को ICC ने दिया खास सम्मान, कई दिग्गजों को पछाड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun