मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दिपावली ही नहीं होली में भी देंगे मुफ्त में गैस सिलेंडर : सीएम योगी

दिपावली ही नहीं होली में भी देंगे मुफ्त में गैस सिलेंडर : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के मौके पर प्रदेश की माताओं-बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को यहां लोक भवन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ पात्र परिवारों के लिए मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

योगी सरकार इस अभियान पर 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि होली के मौके पर हमारी सरकार मार्च में एक बार फिर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी. इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में की गई एक और घोषणा को पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि 2014 में लोगों को गैस कनेक्शन नहीं मिल सका. कनेक्शन लेने के लिए सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। कई बार हालात ऐसे बने कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. एक गरीब और वंचित व्यक्ति गैस कनेक्शन के बारे में सोच भी नहीं पाता था। वहीं महिलाओं को धुएं के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था।

Share This
अगला लेख → दिल्ली सरकार ने वापस लिया फैसला , नहीं लागू होगा ऑड-ईवन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun