मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का दांव, बुजुर्गों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का दांव, बुजुर्गों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा देने जा रही है। इस फैसले के लागू होने के बाद अब दिल्ली में पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार हो जाएगी।

बुजुर्गों के लिए राहतभरी घोषणा

सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बुजुर्गों के लिए रुकी हुई पेंशन योजनाओं को दोबारा चालू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 60 से 69 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये की पेंशन दी जाएगी, जबकि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को 2500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है और इसे तुरंत लागू भी कर दिया गया है।

10 हजार नई आवेदन प्राप्त

केजरीवाल ने जानकारी दी कि इस नई योजना के तहत सरकार को अब तक 10 हजार नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली में अब कोई भी बुजुर्ग पेंशन से वंचित नहीं रहेगा।

केजरीवाल ने भाजपा पर भी हमला बोला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “जहां डबल इंजन की सरकारें हैं, वहां बुजुर्गों को कम पेंशन दी जाती है। लेकिन दिल्ली में सिंगल इंजन की सरकार होने के बावजूद बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिल रही है।”

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनके जेल जाने के बाद दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन को रोक दिया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही उन्होंने इसे फिर से शुरू कराया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार की बजाय सिंगल इंजन की सरकार को ही चुनें, जो उनके हितों का ध्यान रखे।

Share This
अगला लेख → दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया बदमाश रॉकी , कांस्टेबल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun