मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया बदमाश रॉकी , कांस्टेबल की चाकू घोंपकर की थी हत्या

दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया बदमाश रॉकी , कांस्टेबल की चाकू घोंपकर की थी हत्या

दिल्ली के गोविंदपुरी में पुलिस कॉन्स्टेबल किरनपाल की हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। इसके पीछे 19 साल के आरोपी की कहानी ने लोगों को और भी हैरान कर दिया है। यह युवक, जिसे राघव के नाम से जाना जाता था, अब अपराध की दुनिया में “रॉकी” बन चुका था। शनिवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। दुबला-पतला, मासूम दिखने वाला यह लड़का शराब, सिगरेट और ड्रग्स का आदी बन चुका था। उसे हथियारों का भी शौक था।

रॉकी, संगम विहार का रहने वाला था। पुलिस पूछताछ में उसके गिरफ्तार साथियों ने बताया कि हत्या की रात वह नशे में था। किरनपाल की हत्या से पहले, उसने दो अन्य लोगों को लूटा और उन्हें चाकू से घायल भी किया था। इन घटनाओं की पुलिस अलग से जांच कर रही है। हत्या के बाद रॉकी मौके से फरार हो गया।

स्पेशल कमिश्नर आरपी उपाध्याय के आदेश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रॉकी को ट्रेस कर लिया। उसकी लोकेशन संगम विहार में मिली। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो उसने पुलिस पर पांच बार फायरिंग की। एक गोली एसआई आदेश के सीने पर लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रॉकी घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। रॉकी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो डालता था। हत्या से एक दिन पहले उसने “कॉलेज में कांड” कैप्शन के साथ एक वीडियो अपलोड किया था। पंजाबी गानों पर डांस करते हुए भी वह वीडियो शेयर करता था।

बताया जा रहा है कि रॉकी बचपन से ही गलत संगत में पड़ गया था। धीरे-धीरे उसने नशे और अपराध की दुनिया में कदम रखा। अब पुलिस उसके बाकी दोस्तों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → महाकुंभ 2025 : आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, ADG ने परखीं …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun