मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में ठंड-कोहरे और AQI गंभीर, दक्षिण में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

दिल्ली में ठंड-कोहरे और AQI गंभीर, दक्षिण में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड के साथ प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर हो गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंची हैं, जिससे दिल्ली और एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में ठंड और कोहरे के बीच प्रदूषण का असर भी गहरा हो गया है। सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच चुका था। हवा की दिशा में बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में 441, अशोक विहार में 423, आया नगर में 354, बवाना में 408, बुराड़ी में 403, आईटीओ में 375, नेरेला में 370 और आरकेपुरम में 4116 AQI दर्ज किया गया।

शुक्रवार को भी AQI 429 के स्तर पर पहुंचकर गंभीर श्रेणी में था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी परिस्थितियां प्रदूषकों के फैलाव के लिए प्रतिकूल हैं, जिसके कारण प्रदूषण की स्थिति बिगड़ रही है। वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आनंद विहार सहित 30 इलाके गंभीर प्रदूषण की चपेट में हैं, जबकि डीटीयू, लोधी रोड और आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। सुबह से ही कोहरे और स्मॉग का असर बना रहा, जबकि दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन स्मॉग की परत पूरी तरह से बनी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही थी, जिसकी गति सुबह आठ किलोमीटर प्रति घंटे थी, जबकि शाम को यह घटकर चार किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। इस वजह से प्रदूषक कण और अधिक सघन हो गए, जिससे स्मॉग की स्थिति और भी बढ़ गई।

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, 43 वर्षो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun