मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में बारिश और नोएडा-गुरुग्राम में धुंध से बढ़ी सर्दी , अगले दो दिनों का मौसम कैसा रहेगा ?

दिल्ली में बारिश और नोएडा-गुरुग्राम में धुंध से बढ़ी सर्दी , अगले दो दिनों का मौसम कैसा रहेगा ?

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही इसको लेकर अलर्ट जारी किया था। शनिवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, और कई इलाकों में घनी धुंध देखी गई। दोपहर के समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई, जबकि गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 11 और 12 जनवरी तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर प्रभाव डाल रहा है, जिससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इसके साथ ही, इन दो दिनों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे का भी अनुमान है।

कोहरे का बढ़ेगा असर

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 11 और 12 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का प्रभाव बढ़ सकता है। 13 और 14 जनवरी को सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में मध्यम या घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने और हल्के बादलों के मंडराने की उम्मीद है।

15 जनवरी तक रहेगा सर्द मौसम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 15 जनवरी को भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा, ठंडी हवाएं और गिरते तापमान के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है। दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और शाम का समय सर्द और कोहरे से प्रभावित रहेगा।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को सलाह दी है कि इस अवधि के दौरान जरूरी एहतियात बरतें और विशेष रूप से कोहरे के समय वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

Share This
अगला लेख → Bigg Boss 18: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की हुई विदाई, जीत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun