मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

दिल्ली में AAP सरकार के हटते ही CBI की बड़ी कार्रवाई, DTC के छह अधिकारी गिरफ्तार

दिल्ली में AAP सरकार के हटते ही CBI की बड़ी कार्रवाई, DTC के छह अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई को लंबे समय से दिल्ली परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गहन जांच और निगरानी के बाद, भ्रष्टाचार के पर्याप्त संकेत मिलने पर अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई।

आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ती मुश्किलें

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर भी विवाद गहरा गया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक भगोड़े आरोपी को पुलिस हिरासत से फरार कराने में मदद की। यह घटना जामिया नगर इलाके में हुई, जब पुलिस की अपराध शाखा हत्या के प्रयास के एक आरोपी शाबाज खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, अमानतुल्लाह खान मौके पर मौजूद थे और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम का विरोध किया, जिससे शाबाज भागने में सफल रहा।

चुनाव में जीत के बावजूद कानूनी शिकंजा

हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह खान ने ओखला सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनीष चौधरी को 23,639 वोटों से हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। चुनाव में खान को 88,392 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार चौधरी को 65,304 वोट मिले थे।सत्ता से बाहर होने के तुरंत बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Share This
अगला लेख → पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कब और कहां होगी ? जाने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun