मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी में शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

यूपी में शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले अभी भी तीस हज़ार के पार चल रहे है जिसको देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलो को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ा दिया गया है.

यूपी में अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. दरअसल, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है, लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है. इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा.

दरअसल, सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो.

गौरतलब है कि 4 दिन से यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना की जंग जीतकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है. 35903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए. इस दौरान 266 मरीजों की मौत हुई है. अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 29,824 नए मामले सामने आए हैं और 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए. यह लगातार चौथी बार है जब कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है.

Share This
अगला लेख → सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला को मिल रही पॉवरफुल ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun