मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

देश में कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है,संक्रमितों की कुल संख्या 82 लाख के पार

देश में कोरोना का संक्रमण नहीं रुक रहा है,संक्रमितों की कुल संख्या 82 लाख के पार

नई दिल्ली – देश की कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है,हालांकि की सरकार का कहना है की जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं. इस बीच देश में कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 310 नए केस सामने आए हैं और 490 लोगों की जान गई है. कोरोना के मरने वालों की कुल संख्या 1,23,097 हो गई है.

देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 लाख के करीब पहुंच गई है. देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5 लाख 41 हजार चार सौ पांच पर आ गई है. पॉजिटिविटी रेट 3.66% पर पहुंच गया है, वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो यह बढ़कर अब 91.96% हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक दो नवंबर को कुल 10,46,247 टेस्ट किए गए.

सितंबर में पीक बीत जाने के बाद से देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि आंकड़े भले ही कम हो रहे हैं लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है. हमें अभी भी उतनी सावधानी और सतर्कता रखने की जरूरत है. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ही कोरोना की दवाई समझें.

महाराष्ट्र कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका नहीं है, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति उभरती है तो राज्य इससे निपटने को लेकर तैयार है. इस बीच, सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन की व्यवस्था करने का फैसला किया है.

Share This
अगला लेख → UP Bye-election- 7 सीटों पर जारी है मतदान, उपचुनाव को लेकर ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun