देश में कोरोना से एक दिन में 681 मौत ,कुल केस 40 हजार आये सामने
नई दिल्ली – देश में कोरोना के मामले अब तेज़ी के साथ बढ़ रहे है. एक दिन में मौते के मामले में भारत ने आज अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है. देश में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई कल की बात एक दिन में 40 हजार 225 नए मामले सामने आए हैं,
जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा हैं. इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है. इनमें 39 हजार 459 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 87 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 27 हजार 497 लोग जान गवां चुके हैं.
राज्यों आकड़ो की बात करे तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है.एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है.