मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, रेलवे अधिकारियों सहित लोको पायलट घायल, प्रमुख रेल मार्ग प्रभावित

दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, रेलवे अधिकारियों सहित लोको पायलट घायल, प्रमुख रेल मार्ग प्रभावित

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह घटना खागा थाना क्षेत्र के पांभीपुर गांव के पास डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) लाइन पर हुई। हादसे में दो इंजन और एक गार्ड कोच पटरी से उतर गए, जिससे हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग प्रभावित हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी कोयला लादकर पटरी पर खड़ी थी, तभी प्रयागराज-कानपुर की ओर से आ रही दूसरी कोयला लदी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में तेज आवाज गूंज उठी।इस टक्कर में एक लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

इलाके में मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और ट्रैक को बहाल करने का प्रयास जारी है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है कि यह दुर्घटना किन कारणों से हुई।रेलवे प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है, ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात बहाल किया जा सके।

Share This
अगला लेख → राजस्थान में 53 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun