मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राजस्थान में 53 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान में 53 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किए आदेश

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने 53 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके अलावा, भारतीय वन सेवा (IFS) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत, कुल 34 IFS और 113 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास कार्मिक विभाग का भी प्रभार है।

इन जिलों में बदले गए संभागीय आयुक्त

सरकार के आदेश के अनुसार, जयपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में नए संभागीय आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशुतोष पेडणेकर को ग्रामीण विकास सचिव के पद से हटाकर जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग में शासन सचिव बनाया गया है। वहीं, बीकानेर में डॉ. रवि कुमार, जयपुर में पूनम, कोटा में राजेंद्र सिंह और उदयपुर में प्रज्ञा केवलरमानी को संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, अवधेश मीणा को सलूंबर, नमित मेहता को उदयपुर और जसमीत सिंह को भीलवाड़ा का जिला कलेक्टर बनाया गया है।

सितंबर 2024 में हुए थे बड़े पैमाने पर तबादले

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया हो। पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। अक्टूबर 2024 में सरकार ने 83 RAS अधिकारियों के तबादले किए थे, जिनमें से 5 तबादलों को बाद में निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले, 23 सितंबर को 183 और 6 सितंबर को 386 RAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था।सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के फेरबदल किए जाते हैं, जिससे प्रशासन अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से कार्य कर सके।

Share This
अगला लेख → IND vs ENG: विदर्भ में खेला जाएगा पहला वनडे , कैसी होगी पिच …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun