मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई

धनश्री और युजवेंद्र चहल का प्यार निकला धोखा, डांस क्लास से शुरू हुआ रिश्ता कोर्ट तक पहुंचा

धनश्री और युजवेंद्र चहल का प्यार निकला धोखा, डांस क्लास से शुरू हुआ रिश्ता कोर्ट तक पहुंचा

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की प्यार भरी कहानी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई। दरअसल, साल 2019 में दोनों की मुलाकात एक आम दोस्त के जरिए हुई थी। धनश्री वर्मा एक प्रशिक्षित डॉक्टर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कोरियोग्राफी को अपना करियर चुना। कोरियोग्राफर बनने के बाद वे अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने लगीं और कोविड के दौरान वे एक वायरल सेंसेशन बन गईं। युजवेंद्र चहल की नजर भी धनश्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर पड़ी और उनकी खूबसूरती ने युजवेंद्र का दिल जीत लिया।

    युजवेंद्र ने धनश्री के करीब आने का एक तरीका सोचा और उनसे डांस सीखने का फैसला किया। धनश्री ने दो महीने तक युजवेंद्र को डांस सिखाने के लिए हामी भर दी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता एक टीचर और स्टूडेंट का था, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

    डांस ट्रेनिंग खत्म होने के बाद युजवेंद्र ने धनश्री को प्रपोज किया और इस तरह उनकी डेटिंग शुरू हो गई। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी और 11 दिसंबर 2020 को गुड़गांव में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल थी। धनश्री अक्सर युजवेंद्र को उनके मैचों के दौरान सपोर्ट करती नजर आती थीं, वहीं युजवेंद्र ने भी धनश्री को सपोर्ट करने के लिए पिछले साल ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया था। हालांकि, अब यह रिश्ता अलग हो गया है और दोनों ने अलग रास्ते चुन लिए हैं।

    Share This
    अगला लेख → तलाक, कैंसर और तन्हाई के बाद 12 साल में बॉलीवुड में सुपरस्टा…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,710 +944 (+1.23%)
    निफ्टी 24,260 +275 (+1.15%)
    मौसम
    28°C
    Light rain shower
    💧 80% 💨 6 km/h
    Dehradun