मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

धोनी पहले ही शीर्ष पर हैं, क्या अब जीत का सिलसिला और लंबा चलेगा?

धोनी पहले ही शीर्ष पर हैं, क्या अब जीत का सिलसिला और लंबा चलेगा?

आईपीएल में हर साल रोमांच अपने चरम पर होता है, लेकिन इस शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला खास मायने रखता है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं—महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, माही एक बार फिर सीएसके की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल में चेन्नई की जो जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उसका सबसे बड़ा कारण खुद धोनी ही हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, और अब धोनी एक ऐसा कीर्तिमान रचने की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे छू पाना बाकी किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होगा।

धोनी – सबसे सफल आईपीएल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा मुकाबले जीते हैं। भले ही रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बनाया हो, लेकिन वह जीतों के आंकड़ों में धोनी से पीछे हैं। अब जब धोनी दोबारा सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं, तो उनसे और जीतों की उम्मीद की जा रही है, जिससे उनका रिकॉर्ड और मजबूत हो जाएगा।

कप्तानी में धोनी का शानदार रिकॉर्ड

अब तक धोनी ने आईपीएल में कुल 226 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 133 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 91 मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इनमें कुछ मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी रहे हैं, जब दो साल के लिए सीएसके को बैन कर दिया गया था।

अन्य कप्तान कितने पीछे हैं?

इस मामले में रोहित शर्मा सबसे नजदीक हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 जीत दर्ज की हैं। लेकिन अब रोहित भी मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं, जिससे उनका धोनी का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है।

वहीं विराट कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की है और 66 में जीत दर्ज की है। गौतम गंभीर ने 71 मैचों में जीत हासिल की, लेकिन वे भी अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

अगर मौजूदा सक्रिय कप्तानों की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ही एकमात्र नाम हैं जो थोड़ी सी उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने अब तक 74 मैचों में कप्तानी की है और 41 बार टीम को जीत दिलाई है। लेकिन धोनी के स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें कई सीजन तक लगातार कप्तानी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

साफ है कि मौजूदा समय में धोनी का यह रिकॉर्ड न केवल ऐतिहासिक है बल्कि निकट भविष्य में इसे कोई चुनौती देता भी नजर नहीं आता। माही एक बार फिर से इतिहास रचने की तैयारी में हैं।

Share This
अगला लेख → तहव्वुर राणा से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे , पाक फौज से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun