मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तहव्वुर राणा से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे , पाक फौज से संबंध और भारत के प्रति गहरी नफरत

तहव्वुर राणा से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे , पाक फौज से संबंध और भारत के प्रति गहरी नफरत

आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है, जहां एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में राणा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनकी जांच एजेंसी द्वारा पुष्टि भी की गई है।

एनआईए की पूछताछ में यह सामने आया है कि राणा का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव, चिंचबुतुनी में हुआ था। उसे पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनने का खास शौक है और भारत के प्रति उसका गहरा विरोध भी साफ नजर आता है। बताया गया है कि वह अक्सर पाकिस्तानी सेना की वर्दी या छद्म भेष में साजिद मीर, मेजर इकबाल और अन्य लोगों से मिलने जाया करता था। सेना से रिटायर होने के बाद भी वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षण कैंपों और हुजी (हरकत-उल-जिहाद-इस्लामी) के इलाकों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में रहा।

राणा ने पूछताछ में अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी दी। उसके पिता, राणा वली मोहम्मद, एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उसके दो भाई हैं – एक भाई पाकिस्तानी सेना में मनोचिकित्सक के तौर पर कार्यरत है जबकि दूसरा पत्रकार है।

शिक्षा के बारे में उसने बताया कि उसने पाकिस्तान के हसन अब्दाल स्थित कैडेट कॉलेज में पढ़ाई की थी, जहां उसकी मुलाकात डेविड हेडली से हुई थी। यह प्रतिष्ठित कॉलेज पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल अयूब खान द्वारा स्थापित किया गया था।

तहव्वुर राणा की पत्नी एक डॉक्टर हैं और 1997 में दोनों पति-पत्नी कनाडा चले गए थे। वहां राणा ने एक इमिग्रेशन सेवा और हलाल स्लॉटर हाउस की स्थापना की।

अब एनआईए की टीम राणा से 18 दिन की हिरासत के दौरान विस्तार से पूछताछ करेगी – खासकर आईएसआई, मुंबई हमले में शामिल अन्य सहयोगियों, और भारत के किन-किन शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी, इन सभी बिंदुओं पर। इसी दौरान राणा को एक रहस्यमयी गवाह से भी मिलवाया जाएगा, जिसने 2006 में डेविड हेडली का मुंबई में स्वागत किया था और उस समय तहव्वुर राणा भी उसका करीबी था।

Share This
अगला लेख → अखनूर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल, मुठभेड़ में सेना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun