मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

चार दिन में दो गोल्ड मेडल: गोल्डन स्पाइक मीट में फिर चमके नीरज चोपड़ा, भाला फेंक में रचा नया इतिहास

चार दिन में दो गोल्ड मेडल: गोल्डन स्पाइक मीट में फिर चमके नीरज चोपड़ा, भाला फेंक में रचा नया इतिहास

भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ियों में शामिल हैं। मंगलवार रात चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में आयोजित गोल्डन स्पाइक मीट में नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि उनका पहला और अंतिम थ्रो फाउल रहा, लेकिन उन्होंने अपने अन्य प्रयासों में लगातार बेहतरीन थ्रो किए –
दूसरा थ्रो: 83.45 मीटर
चौथा थ्रो: 82.17 मीटर
पांचवां थ्रो: 81.01 मीटर
इस प्रदर्शन से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिथ (84.12 मीटर) और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (83.63 मीटर) को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि नीरज ने इससे सिर्फ 4 दिन पहले, यानी 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में भी पहला स्थान हासिल किया था। इन दो जीतों ने यह साफ कर दिया है कि नीरज इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस जीत की एक और खास बात यह है कि नीरज के कोच जॉन जेलेजनी इस प्रतिष्ठित गोल्डन स्पाइक मीट को 9 बार जीत चुके हैं। ऐसे में नीरज की यह जीत उनके कोच को भी एक भावनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में देखी जा रही है। 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा इस सीजन में लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की थी और यह उन्हें 90 मीटर क्लब में शामिल करने वाला थ्रो था। नीरज अब अगली बार 5 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक थ्रो मीट’ में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता पहले 24 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारत-पाक सीमा तनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। नीरज चोपड़ा की ये लगातार उपलब्धियां सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय हैं। ओलंपिक से पहले उनकी यह लय भारत को एक बार गोल्ड की उम्मीद देने लगी है।

Share This
अगला लेख → Axiom-4 मिशन: फाल्कन 9 से अंतरिक्ष रवाना हुए शुभांशु शुक्ला,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun