लखनऊ में रिकॉर्ड 707 कोरोना संक्रमित सामने आये ,यूपी का आकड़ा 4467
लखनऊ – कोरोना संक्रमण का संकट राजधानी लखनऊ समेत पुरे यूपी में अपना दायरा बढ़ा दिया है, शुक्रवार को कोरोना संक्रमित के 4467 मामले सामने आये जबकि 62 मरीजों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है की के बयान में कहा गया कि 44 हज़ार से अधिक मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 66 हज़ार से ज्यादा लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुटटी मिल चुकी है। बयान के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान 63 मौतों में से सबसे अधिक 13 लखनऊ में हुई। वाराणसी में 3 ,प्रयागराज में 5 आगरा में 1 मौत संक्रमण के कारण हुई।
राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहाँ भी लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है बीते 24 घंटो की बात करे तो राजधानी में कुल संक्रमितों का अकड़ा 707 रहा उसके बाद कानपूर नगर में 393 संख्या दर्ज की गयी है हालांकि लखनऊ में पिछले चौबीस घंटे में मौत का आकड़ा सिर्फ 13 रहा