मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नई फ़िल्म में भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे विक्की कौशल , अगले साल होगी रिलीज

नई फ़िल्म में भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे विक्की कौशल , अगले साल होगी रिलीज

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘छावा’ को लेकर हर जगह बातचीत हो रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे का किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘छावा’ का टीजर दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है, और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इसके अलावा, विक्की कौशल जल्द ही एक नई फिल्म में भगवान परशुराम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

सूत्रों की मानें तो विक्की कौशल ने एक मेगा-बजट फिल्म के लिए दिनेश विजान के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी दिलचस्प है कि विक्की इसे करने से खुद को रोक नहीं पाए। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस बड़े प्रोजेक्ट में वे भगवान परशुराम का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। खबर है कि विक्की इस फिल्म को जल्द ही साइन करेंगे।

इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अगले साल जनवरी में शुरू किया जाएगा और इसे नवंबर तक फ्लोर पर लाने की योजना है। फिल्म को दिनेश विजान के बैनर के तहत बनाया जाएगा। विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास एक और बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। यह पहली बार होगा जब विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Share This
अगला लेख → IPL 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स से जुड़े पार्थिव पटेल, मिली …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun