मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IPL 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स से जुड़े पार्थिव पटेल, मिली ये अहम जिम्मेदारी

IPL 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स से जुड़े पार्थिव पटेल, मिली ये अहम जिम्मेदारी

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज पार्थिव पटेल को गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। पार्थिव पटेल इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, डेक्कर चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 2022 में, उन्हें गुजरात जायंट्स ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए टीम में चुना था और 2023 में उन्होंने इसी लीग में कप्तानी भी की थी।

गुजरात टाइटन्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल अपने 17 साल के क्रिकेट अनुभव और गहन जानकारी के साथ टीम में शामिल होंगे।” मुंबई इंडियंस के लिए पार्थिव स्काउट के तौर पर भी काम कर चुके हैं और मुंबई एमिरेट्स फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं। बतौर खिलाड़ी, उन्होंने आईपीएल 2018 में आखिरी बार मैदान पर कदम रखा था।

बयान में कहा गया, “जैसे-जैसे टाइटन्स अगले आईपीएल सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं, पार्थिव की बल्लेबाजी तकनीक और रणनीति का ज्ञान खिलाड़ियों की स्किल्स को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा। पार्थिव, जिन्हें तेज क्रिकेट स्किल्स और युवा प्रतिभाओं को सलाह देने की क्षमता के लिए जाना जाता है, टीम के कोचिंग स्टाफ को मजबूती देंगे और खिलाड़ियों की ग्रोथ और प्रदर्शन में योगदान करेंगे।”

पार्थिव पटेल, जो खुद गुजरात के रहने वाले हैं, खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में सक्षम होंगे। भारत की ओर से उन्होंने 25 टेस्ट, 38 वनडे, और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें क्रमशः 934, 736 और 36 रन बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने कोई इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है, लेकिन टेस्ट में छह अर्धशतक और वनडे में चार अर्धशतक उनके नाम हैं। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पार्थिव ने 2018 में खेला था।

Share This
अगला लेख → Lucknow: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, परिवार ने कूदकर बचा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun