मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

नए साल पर लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना , एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

नए साल पर लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना , एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

लखनऊ में नए साल की शुरुआत एक दिल दहला देने वाली घटना से हुई, जिसने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में मां और उनकी चार बेटियां शामिल हैं। इस घटना का आरोपी और कोई नहीं, बल्कि परिवार का ही 24 वर्षीय बेटा अरशद बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आगरा जिले के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर से आया यह परिवार 30 दिसंबर को होटल में ठहरा था। वारदात कमरे नंबर 109 में हुई। अरशद ने देर रात अपनी मां आस्मा और बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) की धारदार हथियार से गला और कलाई काटकर हत्या कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मृतकों को पहले नशीला पदार्थ खिलाया गया था। पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

पड़ोसियों के बयान
अरशद के पड़ोसियों ने उसे गुस्सैल स्वभाव का व्यक्ति बताया। मोहल्ले के लोग उसके अजीब व्यवहार के कारण उससे दूरी बनाकर रखते थे। कुछ दिन पहले उसने एक दुकानदार से झगड़े के बाद छत से पथराव भी किया था।

सूत्रों के अनुसार, यह परिवार अक्सर महीनों के लिए कहीं चला जाता था। अरशद के काम और उसकी पत्नी के बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं है। इसके अलावा, उस पर पहले अपनी एक बेटी की हत्या का आरोप भी लग चुका है।

पुलिस का बयान
लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द ही सजा दिलाई जाएगी। ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने बताया कि परिवार के पिता और भाई भी होटल में मौजूद थे, लेकिन हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है।

यह वारदात न केवल क्रूरता की पराकाष्ठा को दर्शाती है, बल्कि समाज में व्याप्त गहरी मानसिक और पारिवारिक समस्याओं को भी उजागर करती है।

Share This
अगला लेख → संभल में पुलिस चौकी का निर्माण, वक्फ जमीन पर होने के ओवैसी क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun