मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

संभल में पुलिस चौकी का निर्माण, वक्फ जमीन पर होने के ओवैसी के दावे पर डीएम का पक्ष

संभल में पुलिस चौकी का निर्माण, वक्फ जमीन पर होने के ओवैसी के दावे पर डीएम का पक्ष

यूपी के संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी को लेकर विवाद तेज हो गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि यह पुलिस चौकी वक्फ की जमीन पर बनाई जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर यह दावा किया।

ओवैसी ने लिखा कि यह जमीन वक्फ नंबर 39-A, मुरादाबाद के तहत आती है और रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संभल में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं।

इससे पहले, स्थानीय निवासियों ने भी यह दावा किया था कि पुलिस चौकी वक्फ की जमीन पर बनाई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े जो भी दस्तावेज पेश किए गए थे, वे सही नहीं पाए गए।

डीएम का बयान

संभल के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्यव्रत पुलिस चौकी को लेकर अभी तक कोई औपचारिक शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेजों की जांच की गई है, लेकिन वे रजिस्टर्ड नहीं हैं। डीएम ने कहा कि प्रशासन केवल प्रमाण और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेता है, और अब तक इस मामले में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

जमीन का रिकॉर्ड

डीएम ने यह भी बताया कि जिस जमीन पर पुलिस चौकी बन रही है, वह आजादी के बाद आबादी की जमीन के रूप में दर्ज की गई थी और वर्तमान में नगर पालिका परिषद की संपत्ति के तौर पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस मामले में आपत्ति है, तो वह प्रमाण सहित आवेदन कर सकता है।

Share This
अगला लेख → 2024 में कितने भक्तों ने किया माता वैष्णो देवी का दर्शन, यहा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun