मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

नागपुर: चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, मासूम की दर्दनाक मौत

नागपुर: चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, मासूम की दर्दनाक मौत

आजकल आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर कुछ दिनों में ऐसी खबरें सामने आती हैं, जहां किसी व्यक्ति पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया हो। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें कुत्ते लोगों पर आक्रमण करते नजर आते हैं। हाल ही में नागपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुत्तों के हमले की वजह से एक मासूम बच्ची की जान चली गई। आइए जानते हैं कि यह हादसा कहां और कैसे हुआ।

नागपुर में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला

यह घटना नागपुर के हिंगना तालुका के गुमगांव की है। यहां रहने वाले रामसिंह और लक्ष्मी दंपति की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। यह परिवार पिछले कुछ वर्षों से लक्ष्मी की मां, रेखा रामटेके, के साथ गुमगांव में रह रहा था। लक्ष्मी और उनकी मां रेखा हर रोज घर के कपड़े धोने के लिए पास की नदी पर जाती थीं। इसी दौरान लक्ष्मी की 4 साल की बेटी, हर्षिता, भी उनके साथ चली जाती थी।

गुरुवार को भी लक्ष्मी और रेखा नदी पर गईं, और हर्षिता उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच गई। जब वह पुल के नीचे खेल रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने और नोचने से मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोग जब उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने हर्षिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया।

कुछ दिन पहले भी हुआ था ऐसा हमला

इससे पहले भी 8 मार्च को राजस्थान के अलवर जिले के जेके नगर में कुत्तों के हमले की एक घटना सामने आई थी। शाम करीब 6 बजे, एक लड़की पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रही थी, तभी अचानक 8-10 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। लगभग 15-20 सेकंड तक कुत्तों ने उसे घेर रखा था। उसकी चीख सुनकर परिवार और पड़ोसी तुरंत मदद के लिए दौड़े और किसी तरह उसे बचाया। इस हमले में लड़की को कुल 8 जगह पर गहरे घाव आए थे।

ऐसी घटनाओं से आम लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

Share This
अगला लेख → IPL 2025 में नए नियम लागू, फैंस के लिए रोमांच होगा दोगुना

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun