मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

यूपी की तरह अब दिल्ली में भी बनेगा ‘एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड’, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

यूपी की तरह अब दिल्ली में भी बनेगा ‘एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड’, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    नई दिल्ली: राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर दिल्ली में भी एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड की शुरुआत की जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। इस विशेष स्क्वाड को “शिष्टाचार स्क्वाड” नाम दिया गया है।

    इस पहल के तहत, दिल्ली के प्रत्येक जिले में दो स्क्वाड तैनात किए जाएंगे। हर स्क्वाड की कमान एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड के हेड के हाथों में होगी। इसके अलावा, एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, और 8 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल इसमें शामिल होंगे, जिनमें 4 महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी।

    इसके अलावा, तकनीकी सहायता के लिए स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी भी इस टीम का हिस्सा होगा। यह स्क्वाड पूरी तरह से लैस रहेगा, जिसमें कार और दोपहिया वाहन शामिल होंगे। इनकी तैनाती संवेदनशील इलाकों में की जाएगी, जहां महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं अधिक होती हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि शिष्टाचार स्क्वाड के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे, जिससे वे आसानी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सकें। यह टीम पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चेकिंग भी करेगी और महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) और लोकल वालंटियर्स से भी संपर्क में रहकर संवेदनशील इलाकों की पहचान करेगी।

    इसके तहत हर हफ्ते एक विशेष ड्राइव भी आयोजित की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

    गौरतलब है कि 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के आसपास मनचलों की हरकतों पर लगाम लगाना था। इस स्क्वाड में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

    अब दिल्ली में भी इसी तरह का एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को और अधिक सुरक्षित माहौल मिल सके।

    Share This
    अगला लेख → फरवरी में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार, थोक दर 2.38% तक पहुंची

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,838 +183 (+0.24%)
    निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
    मौसम
    29°C
    Light rain shower
    💧 77% 💨 4 km/h
    Dehradun